नशे से हो रही समाज की बर्बादियों के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा आवेदन, सख्त कार्रवाई की मांग
Villagers united against the societal ruin caused by substance abuse; submitted a memorandum to the District Collector demanding a liquor ban and strict action.
रायगढ़ : ग्राम पंचायत बहिरकेला और आश्रित ग्राम आमापाली, कंचनपुर के ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है.
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने और बेचने की शिकायतें सामने आ रही हैं. इससे परिवारों में विवाद, आर्थिक नुकसान और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही संभावित अवैध शराब निर्माण स्थलों की जांच और वहां मौजूद कच्चे माल व अन्य सामग्री पर भी कार्रवाई की मांग रखी गई.
ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए पुलिस की नियमित निगरानी की मांग की. उनका कहना है कि गांवों को नशामुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण सामूहिक रूप से प्रयास कर रहे हैं. जिसमें प्रशासन और पुलिस का सहयोग जरूरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



