बस-इनोवा की जोरदार टक्कर, कार के सभी एयरबैग खुले, अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की मौत, 7 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
Violent collision between a bus and an Innova; all car airbags deployed. A woman returning from a funeral died, seven people were injured—three critically—and all have been hospitalized.
सरगुजा : बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में इनोवा सवार महिला की मौत हो गई. सात लोग घायल हो गए. घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
बस और इनोवा की आमने-सामने हो गई टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन 12.30 बजे अंबिकापुर की तरफ जा रही इनोवा क्रिस्टा बिलासपुर की तरफ जा रही पापुलर बस से सीधे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार के सभी एयरबैग खुल गए. इसके बाद भी सवार सुरक्षित नहीं बच सके. पिछली सीट पर बैठे लोग कार में ही फंस गए.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।.रायपुर से लौट रहे लखनपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया. दिनेश बारी ने अपनी गाड़ी से घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
इलाज के दोरान दिलीप कुमारी की हो गई मौत, तीन की हालत नाजुक
लखनपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दिलीप कुमारी तिग्गा उम्र 52 साल की मौत हो गई. अन्य सात घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिव कीर्तन विजय केरकेट्टा, आसन लाल और तेजकरण का इलाज चल रहा है. सभी घायल आईसीयू में हैं. हादसे के बाद से चारों को होश नहीं आया है. बाकी तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, वापस लौट रहे थे घर
इनोवा में सवार सभी लोग सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमगांव और आसपास के रहने वाले हैं. वे पेंड्रा में अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह राजवाड़े ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े वाहन को माना जा रहा है. ढाबे में खाना खाने रुके भारी वाहनों और अन्य गाड़ियों को लोगों ने सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से लगा दिया था. जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह कम हो गई थी. इसी बीच सामने से आ रही बस और इनोवा अचानक आमने-सामने आ गईं और भिड़ गई.
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया. लखनपुर थाना प्रभारी संपत राम पोटाई ने बताया कि सूचना पर मृतका के स्वजन सुबह लखनपुर पहुंच गए थे. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



