नहाते वक्त मां का हाथ फिसला और नहर के तेज धार में बह गई 6 साल की मां-बेटी, तीन युवकों ने जान पर खेलकर बचाई दोनों की जान, टला बड़ा हादसा
While bathing, a mother's hand slipped, and she and her 6-year-old daughter were swept away by the canal's strong current; three young men risked their lives to save them, averting a major tragedy.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया (झूलन) में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया. नहर में नहाने के दौरान मां से 6 साल की बच्ची का हाथ छूट गया और वह तेज बहाव में बहने लगी. बच्ची को बहता देख मां मदद के लिए चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर पास खड़े तीन युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी. करीब 500 मीटर तक बहने के बाद युवकों ने बच्ची को पकड़ लिया और नहर किनारे झाड़ियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पकरिया (झूलन) निवासी विमला गोस्वामी अपनी 6 साल की बेटी दुर्गेश्वरी गोस्वामी के साथ नहर में नहाने गई थी. गांव के पास से पामगढ़ क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने वाली बड़ी नहर गुजरती है. इसी बड़ी नहर से एक छोटी वितरक नहर भी निकली है. विमला और उसकी बेटी अक्सर छोटी नहर में नहाने जाती थी. सोमवार को वे बड़ी नहर में नहाने के लिए उतर गई. नहर में पानी का बहाव तेज था.
नहाने के दौरान दुर्गेश्वरी का हाथ मां के हाथ से छूट गया. देखते ही देखते बच्ची तेज बहाव में बहने लगी. विमला घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. उस समय पास ही सत्येंद्र सूर्यवंशी उम्र 27 साल, रामभरोस सारथी उम्र 26 साल और टोनी प्रकाश खुटे उम्र 19 साल खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे. महिला की आवाज सुनते ही तीनों युक्क बच्ची को बचाने के लिए नहर में कूद गए. तीनों युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर के तेज धार में कूदे और बच्ची की ओर तैरने लगे. मशक्कत के बाद बच्ची हाथ आ गई और सुरक्षित बाहर निकालकर ले आए.
सत्येंद्र सूर्यवंशी का कहना है, मदद की आवाज सुनकर, हम तीनों ने बारी-बारी से नहर में छलांग लगा दी. हमें तैरना आता है. लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्ची के साथ हम भी बहने लगे. काफी मशक्कत के बाद नहर किनारे झाड़ियों के पास पहुंचे. करीब 4 से 5 मिनट में बच्ची को पकड़कर बाहर निकाल लिया. थोड़ी और देर हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी युवकों के जज्बे की सराहना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



