रायपुर में ड्रग्स-पिस्टल और जिंदा कारतूस समेत युकां नेता राहुल ठाकुर गिरफ्तार, नगद रकम, स्कार्पियो वाहन और आई फोन भी जब्त

Youth Congress leader Rahul Thakur arrested in Raipur with drugs, pistol and live cartridges; cash, Scorpio vehicle and iPhone also seized.

रायपुर में ड्रग्स-पिस्टल और जिंदा कारतूस समेत युकां नेता राहुल ठाकुर गिरफ्तार, नगद रकम, स्कार्पियो वाहन और आई फोन भी जब्त

रायपुर : राजधानी के कोतवाली थाना पुलिस ने बूढ़ातालाब के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल ठाकुर को एमडीएमए ड्रग्स और पिस्टल, जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कार्पियो वाहन और आईफोन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया और उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि बूढ़ा तालाब क्षेत्र में चारपहिया वाहन में सवार एक युवक मादक पदार्थ रखकर उसे बेचने की फिराक में है. खबर के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मुखबीर द्वारा बताए गए वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ लिया.
वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम राहुल ठाकुर बताया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एमडीएमए, 1 नग पिस्टल, 4 नग जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कार्पियो वाहन और 1 आईफोन बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान राहुल ठाकुर ने पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया. लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की.
राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां बैजनाथपारा क्षेत्र की संकरी गलियों में बिना नंबर प्लेट लगी एक स्कॉर्पियो कार को चालक ने बेकाबू होकर दौड़ा दिया. तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए भारी नुकसान पहुंचाया. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए. 
चश्मदीदों के मुताबिक देर रात अचानक स्कॉर्पियो कार तेज आवाज के साथ बैजनाथपारा में घुसी, चालक ने शराब के नशे में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई दुकानों के शटर व दोपहिया वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता रहा. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हालांकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया. लोगों ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक को वाहन समेत पकड़कर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया.
कार चालक की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में हुई है. जो पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि राहुल ठाकुर शराब के नशे में वाहन चला रहा था. आरोपी के पास से एक पुरानी पिस्टल भी बरामद की गई है. जिसे जब्त कर लिया गया है. आरोपी राहुल ठाकुर कोई नया नाम नहीं है. इससे पहले भी वह VIP रोड स्थित एक क्लब में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. इसके अलावा अमलेश्वर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.
स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं लगी थी और हथियार की वैधता क्या है. घटना के बाद बैजनाथ पारा क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी गई.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल ठाकुर पिता योगेन्द्र ठाकुर उम्र 29 साल निवासी खोखोपारा पंकज गार्डन के पास, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t