Tuesday, May 14, 2024
Homeक्राइमजंगल में सजी थी 52 परियों की महफिल, पुलिस ने दी दबिश,...

जंगल में सजी थी 52 परियों की महफिल, पुलिस ने दी दबिश, 17 जुआरी गिरफ्तार, 6 बाइक, 10 मोबाइल समेत एक लाख से ज्यादा नगद जब्त

बालोद/पुरुर : अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक  बालोद  एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं जोगेन्द्र साहू सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु रेड कार्यवाही कर कामयाबी हासिल की.

बालोद जिले के पुरुर के घने जंगलों में जुआ खेलते 17 लोगों को पुरुर पुलिस और सायबल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल और एक लाख आठ हजार तीस रुपए जब्त किया हैं. सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पुरुर पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इसके बाद पुरुर पुलिस ने और साइबर सेल में संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर की खबर पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा मैदानी गोरसाकट्टा के घने जंगलों में दबिश दी.

जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग खड़े हुए. वहीं पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी पाई. जुआरियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल और एक लाख आठ हजार 30 रुपए जब्त कर सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है.

पकड़े गए जुआरियों के नाम

  1. सीता राम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 साल ग्राम भोथली थाना सनोद जिला बालोद
  2. राजू राम कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 53 साल ग्राम निपानी थाना बालोद जिला बालोद
  3. महेन्द्र कुमार महिपाल पीता मोहन लाल महिपाल उम्र 36 साल ग्राम बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद
  4. अजित कुमार चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 साल ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
  5. रामपूर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 साल लालबगीचा थाना धमतरी जिला धमतरी
  6. दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 साल सुभाष नगर वार्ड थाना धमतरी जिला धमतरी
  7. ढालेंद्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 साल नयापारा वार्ड थाना सिटी कोटवाली धमतरी जिला धमतरी
  8. महोम्मद ज़ुबैर पिता अब्दुल गफ़्फ़ार उम्र 32 साल लालबगीचा थाना सिटीकोटवाली धमतरी जिला धमतरी
  9. टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 साल ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  10. पुरषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 34 साल ग्राम लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  11. बृजभान जोसी पिता गरीबा राम जोसी उम्र 35 साल ग्राम कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद
  12. श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबिलाल लाल जांगड़े उम्र 54 साल ग्राम खेलुद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
  13. सुमेंद्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 49 साल आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद
  14. लीलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 साल ग्राम खुंदनी थाना गुरुर जिला बालोद
  15. लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 साल ग्राम खरथूली थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  16. आकाश जगताप पिता स्वर्गीय रविंद्र राव जगताप उम्र 30 साल ग्राम लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
  17. केश कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 साल तितूरगहन थाना सनौद जिला बालोद

आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी पुरुर सिसुपाल सिन्हा, साइबर सेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू, रूपेश राम भगत, विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, लिखन कुमार साहू, गणेश यादव, डोमेंद्र रावटे, जितेंद सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, डोमेंद्र रावटे, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर, भुनेश्वर मरकाम, रुमालाल चुरेन्द्र, विवेक साही, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, राहुल मनहेर, पूरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोंनी सहित अन्य की भूमिका रही.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

Most Popular

error: Content is protected !!