Thursday, May 16, 2024
Homeआध्यात्मिकअक्ति पर्व पर CM भूपेश बघेल ने ठाकुरदेव की पूजा और खेत...

अक्ति पर्व पर CM भूपेश बघेल ने ठाकुरदेव की पूजा और खेत में की फसल बुआई

CM भूपेश बघेल ने आज अक्ती पर्व के शुभ अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

CM भूपेश बघेल ने अक्ती तिहार के मौक़े पर माटी पूजन कर नई परम्परा की शुरुआत की। उनके द्वारा शुरू किए गए माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना करना है।

CM भूपेश बघेल ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया। यहाँ परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा। इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया। ततपश्चात इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा।

 

 

धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ CM भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके बाद CM बघेल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर खेत में हल और ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।

 

यह भी पढ़े:—गरियाबंद:—कांग्रेस सरकार के आदेश को भाजपा ने बताया तुगलकी फरमान, 16 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Most Popular

error: Content is protected !!