खेत में खुला जीआई तार के करंट चपेट में आने से 10 साल की की मौत, गैर-इरादतन हत्या के आरोपी में आरोपी कमलेश गिरफ्तार
10-year-old dies after coming in contact with an open GI wire in the field, accused Kamlesh arrested for culpable homicide
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले के ग्राम हिण्डाडीह में एक दर्दनाक हादसे में 10 साल की बालिका की मौत हो गई. घटना उस समय घटी जब बच्ची खेत में खेल रही थी और खुले में बिछाए गए जीआई तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ गई. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस गंभीर मामले में आरोपी कमलेश सर्वशं उम्र 45 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 30अप्रैल को रामानंद धनुहार पिता फूल सिह उम्र 35 साल निवासी गुडी थाना सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी कुमारी सरिता धनुवार पिता फागूराम धनुहार उम्र 10 साल साकिन ग्राम हिण्डाडीह, मौहा पारा, थाना सीपत करेंट लगने से मौत हो गई. जिस पर थाना सीपत में मर्ग कायम कर मर्ग जॉच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
इस मामले में जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और गवाहों का बयान लिया गया. शव निरीक्षण में मृतिका के दॉहिने पैर के पिन्डली के पास, बाये हाथ में अंगूठा के पास और चेथी के पास जलने जैसा काला निशान होना पाया गया. सीपत पुलिस द्वारा घटना स्थल की निरीक्षण हेतु एफएसएल की टीम और विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री को खबर कर संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया.
विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अनुराग सोनी द्वारा उक्त घटना स्थल में कमलेश सर्वशं द्वारा बिजली के खम्भा से चोरी कर अवैध कनेक्शन लेना प्रतिवेदन देने पर और कमलेश सर्वशं के द्वारा बिजली के खंभा से अवैध कनेक्शन लेकर यह जानते हुए कि खुला जीआई तार में करेंट प्रवाहित किया था. जिससे जानमाल की हानि हो सकती है. जीआई तार के चपेट में आने से मृतिका सरिता धनुहार की मौत हो गई.
मृतिका के शव का पीएम कराने बाद डॉक्टर साहब से शॉर्ट पी-एम रिपोर्ट लिया गया जिसमें डॉक्टर साहब के द्वारा मृतिका की मौत करेंट लगने से हृदय गति रुक जाने का लेख किए जांच पर कमलेश रोहिदास का उक्त कृत्य हत्या की कोटि में न आने वाले अपराधिक मानव वध का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध धारा 105 BNS एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम का घटित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
अपराध की गंभीरता को देखते हुये सीपत पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी कमलेश सर्वशं को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया. जो जुर्म करना कबूल किया. आरोपी कमलेश सर्वशं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
कमलेश सर्वशं पिता स्व आजूराम सर्वशं उम्र 45 साल निवासी हिण्डाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



