अपराधियों के हौसले बुलंद, आबकारी टीम पर शराब कोचियों ने किया हमला, दो उप निरीक्षक समेत 6 कर्मचारी घायल, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, मचा हड़कंप

Criminals emboldened: Liquor bootleggers attack an excise team, leaving six personnel—including two sub-inspectors—injured; government vehicle vandalized, causing a stir.

अपराधियों के हौसले बुलंद, आबकारी टीम पर शराब कोचियों ने किया हमला, दो उप निरीक्षक समेत 6 कर्मचारी घायल, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, मचा हड़कंप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब कोचियों ने हमला कर दिया. बागबाहरा थाना क्षेत्र के बोकरामुड़ा-जामगांव में हुई इस घटना में दो आबकारी उप निरीक्षक और एक महिला कर्मचारी समेत कुल 6 लोग घायल हो गए. हमलावरों ने विभाग के सरकारी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की.
छापेमारी से भड़के शराब तस्कर
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम लगातार अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई कर रही है. क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान कार्रवाई से नाराज शराब कोचियों ने टीम को घेर लिया और सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सरकारी वाहन को बनाया निशाना, अस्पताल में भर्ती घायल
हमले के दौरान आरोपियों ने आबकारी विभाग के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही बागबाहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. हमले में घायल हुए सभी 6 कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाने में दर्ज होगी एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले की पुष्टि जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने फोन पर दी है. उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की तरफ से वारदात के बारे में बागबाहरा थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb