रायपुर के समोदा गौठान में 18 गायों की मौत, पहुंचा जांच दल, विकास उपाध्याय- गोवंश के शव चील-कौवे नोच रहे, भाजपा सरकार में गोवंश सुरक्षित नहीं
18 cows died at Raipur's Samoda Gauthan, an investigation team arrived. Vikas Upadhyay stated, "Cattle carcasses are being plucked by eagles and crows. Cattle are not safe under the BJP government."
आरंग : आरंग विधानसभा के ग्राम समोदा गौठान में बीते दिनों करीब 17-18 गौ वंशों की मौत मामले की जांच करने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जांच दल समोदा गौठान पहुंची और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद जांच दल के सदस्य मृत गौवंशों को देखने पहुंचे. जहां कुत्ते, चील और कौए उनके अवशेषों को नोच रहे थे. इस दौरान कांग्रेस के जांच दल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गौवंशों की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया.
जांच समिति के संयोजक विकास उपाध्याय ने कहा कि वहां का दृश्य बेहद दुःखद था. करीब 17-18 गौवंश मृत पड़े थे. जिन्हें चील और कौवे नोच रहे थे. पूरा गोठान अस्त-व्यस्त हालत में है. जहां 50 गाय रखने की व्यवस्था थी. वहां इस समय 250-300 से ज्यादा गायें ठूंस-ठूंसकर रखी गई हैं. यह हमारे लिए सिर्फ एक प्रशासनिक मुद्दा नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और जवाबदेही का सवाल है. हम इस लापरवाही और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
जांच समिति के संयोजक विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, कोमल साहू जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



