मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 48 जोड़े, विधायक अजय चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
48 couples tied the knot under the Chief Minister Kanya Vivah Yojana, MLA Ajay Chandrakar and public representatives blessed the newly married couples
धमतरी : जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से कुरुद विकासखण्ड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामुहिक विवाह आयोजित किया गया. जिसमें 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें.
48 दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली. साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा जिला प्रशासन द्वारा इनका स्वागत किया गया.
इस मौके पर विधायक कुरुद अजय चन्द्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु राम निषाद, सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, नगर पंचायत कुरुद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुरुद अजय चन्द्राकर ने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण लाती है. जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े हैं. उन्होंने कहा कि समाज जहां खड़ा हो. समाज से जो जुड़ा हो. शासन-प्रशासन खड़ा हो. मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो. समाज की उपस्थिति हो. ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित होना और भागीदार बनना अपने आप में गौरव का विषय है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इसी का उपक्रम है. विधायक ने महिला एवं बाल विकास, जिला प्रशासन, नगर पंचायत कुरूद, अनुविभागीय अधिकारी इत्यादि को बधाई दी.
गौरतलब है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपये दिया जाता है. इसमें 8 हजार रुपये विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन, 7 हजार रुपये मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री चुनरी, साफा, उपहार सामग्री, 35 हजार रुपये वधु को ड्रॉफ्ट/बैंक खाते के जरिए भुगतान के लिए दिये जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



