बीड़ी मांगने को लेकर जमकर बवाल, चार युवकों ने मिलकर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम, चारों आरोपी गिरफ्तार

A major altercation broke out over a request for a *beedi* (a type of hand-rolled cigarette); four youths assaulted a man and robbed him of 10,000 rupees. All four accused have been arrested.

बीड़ी मांगने को लेकर जमकर बवाल, चार युवकों ने मिलकर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम, चारों आरोपी गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीड़ी मांगने की मामूली बात को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के टेबलर सेड इलाके में चार युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिया. घटना के बाद पीड़ित ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
बीड़ी मांगने की बात पर शुरु हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के टेबलर सेड इलाके में बीड़ी मांगने की बात को लेकर कुछ युवकों और वार्ड नम्बर 21 निवासी दिनेश कौशिक उम्र 22 साल के बीच विवाद हो गया. शुरुआत में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि चार युवकों ने एकजुट होकर दिनेश कौशिक के साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. वारदात के दौरान चारों युवकों ने मिलकर उसे निशाना बनाया. इस वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मारपीट के दौरान 10 हजार रुपये छीनने का आरोप
दिनेश कौशिक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिया. पीड़ित के मुताबिक विवाद सिर्फ बीड़ी मांगने की बात से शुरू हुआ था. लेकिन बाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी भी लूट ली. मारपीट और रुपये छीनने की घटना के बाद पीड़ित दल्लीराजहरा थाने पहुंचा. उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और चारों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में पीड़ित ने आरोपियों द्वारा सामूहिक रूप से मारपीट करने और नकदी छीनने की बात कही.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
दल्लीराजहरा पुलिस ने दिनेश कौशिक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई और शिकायत में बताए गए आरोपियों की पहचान की. मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से बाकी बची 950 रुपये की राशि बरामद की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी रकम खाने-पीने में खर्च कर दी गई है. सभी आरोपी दल्लीराजहरा के टेबलर सेड इलाके के निवासी बताए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
युसुफ उम्र पिता स्व. फूल मोहम्मद 30 साल निवासी वार्ड नम्बर  4, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा
गंगाराम निषाद उर्फ राम पिता रोहित निषाद उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर  4, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा
आकाश मंडावी उर्फ गोदू पिता विजय मंडावी उम्र 25 साल निवासी वार्ड नम्बर  4, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा
अभिषेक मंडावी उर्फ खारी पिता विजय मंडावी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर  4, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb