न्यूड पार्टी के आयोजक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व अधिकारी ने उपलब्ध कराया फार्म हाउस, बिना कपड़े के आने 21 युवक-युवतियां तैयार

7 accused including the organizer of the nude party arrested, former officer provided the farm house, 21 young men and women were ready to come without clothes

न्यूड पार्टी के आयोजक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व अधिकारी ने उपलब्ध कराया फार्म हाउस, बिना कपड़े के आने 21 युवक-युवतियां तैयार

रायपुर : पुलिस ने एक बड़े अवैध आयोजन का भंडाफोड़ करते हुए स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरु कर दी है. यह घटना एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में आयोजित किए जाने वाले अवैध कार्यक्रम से जुड़ी है. जिसे सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित किया जा रहा था.
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2025 को एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में “RAIPUR'S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY” का आयोजन प्रस्तावित था. कार्यक्रम का प्रचार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “APARICHIT CLUB PRESENT” नाम से किया जा रहा था. इसके लिए इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम का पेज बनाया गया था. जहां कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर और वीडियो साझा कर युवाओं को आकर्षित किया जा रहा था.
13 सितंबर 2025 को पुलिस को सोशल मीडिया से खबर मिली कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में लोग अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर इंट्री कर रहे हैं. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने प्रचारित हो रहे पोस्टरों और वीडियो से आरोपियों की पहचान की.
पूछताछ में पता चला कि कार्यक्रम का आयोजन संतोष जेवानी और अजय महापात्रा कर रहे थे. कार्यक्रम के लिए फार्म हाउस संतोष गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराया गया था. वहीं, अवनीश गंगवानी “WHAT IS RAIPUR” नामक प्लेटफॉर्म के जरिए प्रमोशन कर रहा था. जेम्स बेक, जो वीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित हाईपर क्लब का संचालक है. अपने सहयोगियों दीपक सिंह और देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर आयोजन को बढ़ावा दे रहा था.
पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 के तहत धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट तथा धारा 79 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया.
गिरफ्तार लोगों में पूर्व अधिकारी संतोंष गुप्ता भी शामिल है. संतोष गुप्ता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के एजिक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुए हैं. संतोष गुप्ता के नाम से भाठागांव में एसएस फार्म हाउस है. इस इवेंट के लिए संतोष ने ही फार्म हाउस उपलब्ध कराया था.  पोस्टर में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के शामिल होने को कहा गया था.
दूसरी बड़ी गिरफ्तारी हाईपर क्लब के मालिक जेम्स बेक की गई है. जेम्स बेक का नाम पूर्व में हुये कई घोटाले में आ चुका है. आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज है. जिसकी जांच अभी चल ही रही है. जेम्स बेक तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित हाईपर क्लब का मालिक/संचालक है. जेम्स बेक आरोपी दीपक सिंह एवं देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के जरिए इस इवेंट का प्रमोट कर रहा था.
पुलिस ने आरोपी संतोष जेवानी और अजय महापात्रा को भी पकड़ा है. दोनों ने ही न्यूड पार्टी आर्गेनाईज की थी. आरोपी अवनीश गंगवाली द्वारा इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा था. अवनीश ही WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का प्रमोशन करता था.
खबर आ रही है कि इस पार्टी में शामिल होने के बाद विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे. पुलिस ने न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशियों को हिरासत में लिया है.
शनिवार को वायरल हुए पोस्ट में दावा किया गया कि ये पार्टी सीक्रेट लोकेशन पर होगी. जहां एंट्री सिर्फ इनविटेशन से मिलेगी. मोबाइल, स्मार्टवॉच, हैंडबैग तक ले जाना मना होगा और अंदर क्या होगा? इसका कोई सबूत, कोई वीडियो कोई सबुत नहीं मिलेगा. लेकिन जो लोग इन पार्टियों में जाते हैं. उनका जमीर लौटकर नहीं आता. शराब, ड्रग्स, हुक्का और फिर शरीरों की नग्नता में डूबे चेहरे। ये पार्टी नहीं, एक ऐसा काला सच है जो हमारी युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर खा रहा है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
संतोष गुप्ता पिता स्व जागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 68 साल  मकान नंबर 25 बरसाना इन्क्लेव महोबा बाजार थाना आमानाका रायपुर
एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव के मालिक
संतोष जेवानी पिता परसराम जेवानी उम्र 30 साल निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर
कार्यक्रम आयोजक
अजय महापात्रा पिता जुगल किशोर महापात्रा उम्र 35 साल निवासी गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कालोनी मकान नंबर ए 14 थाना खम्हारडीह रायपुर
कार्यक्रम आयोजक
अवनीश गंगवानी पिता रमेश गंगवानी उम्र 31 साल निवासी ब्यूटी पार्लर के पास अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर
प्रमोशन कराने वाला
जेम्स बेक पिता स्व जॉन बेक उम्र 59 साल निवासी अवंति विहार विजय नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
हाईपर क्लब संचालक
दीपक सिंह पिता स्व रमाशंकर सिंह उम्र 39 साल निवासी हायपर क्लब तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर
हाईपर क्लब से जुड़ा सहयोगी
देवेन्द्र कुमार यादव पिता अश्वनी कुमार यादव उम्र 37 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना खम्हारडीह रायपुर
हाईपर क्लब से जुड़ा सहयोगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t