12 वर्षीय मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल, पुलिस ने इनामी फरार आरोपी सोहन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A 12-year-old innocent girl was brutally murdered, police arrested the absconding accused Sohan and sent him behind bars

12 वर्षीय मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल, पुलिस ने इनामी फरार आरोपी सोहन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर : सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सोहन राजपूत उम्र 30 साल के रुप में हुई है. जो बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई 2025 को सुबह जरिये मुखबीर से खबर मिली कि थाना नवागढ पुलिस चौकी संबलपुर के 12 वर्ष की बच्ची के हत्या के 30,000रू के ईनामी फरार आरोपी शनिचरी नदी किनारे इस्तहार में दिये हुलिया के मुताबिक व्यक्ति घुमते हुए दिखा है. इस खबर पर थाना सिटी कोतवाली के पेट्रोलिंग पार्टी के आर. रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल और विरेन्द्र सिंह एवं डायल 112 चालक शंभू बैस को खबर की तस्दीक के लिए रवाना किया गया. मौका पर पहुंचकर उक्त हुलिया के व्यक्ति को पकड़कर थाना लाया गया. 
जिससे थाना में पुछताछ करने पर अपना नाम सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम सोनपुरी चौकी संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा छ.ग. का होना बताया. थाना नवागढ जिला बेमेतरा के अप.क्र.-40 / 2025 धारा 103 (1) बीएनएस के फरार आरोपी होना पाए जाने से इसकी खबर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया.
जिनके द्वारा तत्काल निर्देश पर जिला बेमेतरा पुलिस को खबर दी गई जिस पर जिला बेमेतरा पुलिस के द्वारा हत्या के 30,000 रू का ईनामी फरार आरोपी को थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना नवागढ पुलिस टीम को आरोपी को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौपा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, प्र. आर. लेखक. रमेशचंद्र आदिले आर. -रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल, विरेन्द्र सिंह एवं डायल 112 चालक शंभू बैस का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB