तालाब में नहाने गए नाबालिग लड़के की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम, एक हफ्ते में तीसरी घटना से गांव से डर और शोक का महौल
A minor boy who went to take bath in a pond died by drowning, the family is in mourning, the third incident in a week has created an atmosphere of fear and mourning in the village
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अकलतरा ग्राम पंचायत चंदनिया निवासी अर्जुन सिंह मौवार पिता सरोज कुमार मौवार उम्र 17 साल रविवार सुबह रोज की तरह तालाब में नहाने गया था. लेकिन जिंदगी की आखिरी सुबह बन गई. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है.
परिजनों ने बताया कि अर्जुन को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे. इस वजह से वह तालाब में डूब गया. यह कोई अकेला मामला नहीं है. अकलतरा ब्लाक इन दीनों मासूमों की दर्दनाक मौतों का गवाह बनता जा रहा है. बीते एक हफ्ते में डूबने की यह तीसरी घटना है. दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत बरगवां की एक बच्ची तालाब में डूब कर अपनी जान गवा बैठी थी. जिससे गांव में डर और शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



