आम तोड़ने का झांसा देकर 13 वर्षीय लड़की को ले गए जंगल, बारी-बारी बनाया हवास का शिकार, एक नाबालिग लड़के समेत मुख्य आरोपी विपुल गिरफ्तार

A 13-year-old girl was lured into the forest on the pretext of plucking mangoes, raped one by one, and the main accused, Vipul, along with a minor boy, were arrested.

आम तोड़ने का झांसा देकर 13 वर्षीय लड़की को ले गए जंगल, बारी-बारी बनाया हवास का शिकार, एक नाबालिग लड़के समेत मुख्य आरोपी विपुल गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. बगीचा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची को आम तोड़ने का झांसा देकर जंगल ले जाया गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आम तोड़ने के बहाने जंगल ले गए आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जून की दोपहर करीब 1 बजे एक युवक और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग बच्ची को आम तोड़ने का झांसा देकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए. वहां दोनों ने बच्ची के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया. और घटना के बाद दोनों उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए.
घर पहुंचकर बच्ची ने सुनाई पूरी आपबीती
घटना से डरी और सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने फौरन पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर आरोपियों की तलाश शुरु की.
पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी जेल भेजा गया
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जांच के बाद युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. वहीं किशोर आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है.
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी कानूनी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है.
घटना से क्षेत्र में रोष, न्याय की मांग तेज
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. लोगों ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के जिले में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहा है तो प्रदेश का क्या हाल होगा. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की है.
आरोपी
विपुल यादव उम्र 25 साल निवासी बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम का निवासी
नाबालिग बालक उम्र 17 साल 8 महिना
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t