एक मांग में दो सिंदूर : दिन में ब्वॉयफ्रेंड और रात में पति, पति-प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, महिला की अजीब मांग से मचा बवाल

Two vermilion marks in one parting: A woman insists on having a boyfriend during the day and a husband at night, adamant about living with both. Her bizarre demand has sparked an uproar.

एक मांग में दो सिंदूर : दिन में ब्वॉयफ्रेंड और रात में पति, पति-प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, महिला की अजीब मांग से मचा बवाल

सीतापुर : सीतापुर में लव ट्रायंगल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की मां ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई है. महिला की इस मांग के बाद मामला परिवार से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया. यह मामला फुलवारी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अंजू वर्मा का प्रेम प्रसंग पिछले करीब 6 महीने से नितिन नाम के युवक के साथ चल रहा था. प्रेमी का महिला के घर आना-जाना भी था. महिला ने पुलिस के सामने भी पति शुभम वर्मा और प्रेमी नितिन दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई है. अंजू ने बताया कि वह दोनों के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती है. इसलिए उसे दोनों के साथ रहने दिया जाए.
अंजू वर्मा का कहना है कि पहले परिवार के लोगों को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी. लेकिन बाद में ससुर, सास और ननद ने इसका विरोध शुरु कर दिया. परिवार के लोगों ने महिला की इस मांग को स्वीकार करने से इंकार कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पति और प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई. महिला ने पुलिस के सामने भी पति शुभम वर्मा और प्रेमी नितिन दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई.
अंजू वर्मा का पति शुभम वर्मा और प्रेमी नितिन दोनों उसके साथ रहने के लिए तैयार हैं. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि, परिवार के विरोध और तीनों के अपने फैसले पर कायम रहने के कारण कोई समाधान नहीं निकल
महिला ने पुलिस के सामने एक ‘ड्यूटी चार्ट’ भी पेश किया – दिन में प्रेमी बच्चों के साथ रहेगा और रात में पति के साथ रहेगी. जब मासूम बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने भी मासूमियत से कहा कि वे ‘मम्मी, पापा और चाचू’ के साथ रहना चाहते हैं. सका.
इस मामले में पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया गया है. लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. इस कहानी में दंपती के दो बच्चों की भी बात रखी गई है. पति और पत्नी दोनों अपने बच्चों को अपने साथ रखने की बात कह रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?