6 वर्षीय मासूम बेटे को कुएं में डुबोकर उतारा मौत के घाट, फिर कुआं में कूद गया, पुलिस ने आरोपी पिता विनोद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A 6-year-old boy was drowned in a well and then jumped into the well. The accused father, Vinod, was arrested and sent to jail.

6 वर्षीय मासूम बेटे को कुएं में डुबोकर उतारा मौत के घाट, फिर कुआं में कूद गया, पुलिस ने आरोपी पिता विनोद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने सामने आई है. जहां एक बाप ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के भाई मनोज महेश्वरी उम्र 28 साल ने बताया कि वे तीन भाई हैं- बड़ा विजय, मंझला विनोद और वह खुद. विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है. जबकि विनोद अपने दो बेटों (उम्र 8 साल और 6 साल) के साथ बगल के घर में रहता था. उसकी पत्नी अलग रह रही थी और वह घरेलू विवाद के कारण तनावग्रस्त रहता था.
रविवार 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था. अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया. तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो. वह भीतर है. आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंक दिया और खुद अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी.
खबर मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी और मृत बालक को कुएं से बाहर निकाला। घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी विनोद महेश्वरी पिता स्व मोहनराम महेश्वरी उम्र 30 साल निवासी वार्ड नम्बर 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB