मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल होने महामाया मंदिर जा रहे 108 दूल्हे-दुल्हनिया की बस गड्ढे में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल

The bus carrying 108 brides and grooms, who were on their way to Mahamaya Temple to attend the Chief Minister's Kanya Vivah, fell into a ditch; the driver and conductor absconded, and the injured writhed in agony.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल होने महामाया मंदिर जा रहे 108 दूल्हे-दुल्हनिया की बस गड्ढे में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल

मनेन्द्रगढ़ : जनकपुर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रही एक दुर्गा बस मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई. बस पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी. हादसे के वक्त बस में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करीब 54 जोड़े सवार थे. हादसे में बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गए. घायलों को तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कई जोड़ों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर चौकी की है. बस तेज रफ्तार में थी और नागपुर रेलवे स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हादसे की खबर मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया. 
दुर्गा बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां कुछ जोड़ों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और चालक-कंडक्टर की तलाश की जा रही है. इस हादसे ने प्रशासनिक तैयारियों और परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चल रही थी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मंगलवार को राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 1,316 जोड़े शादी के बंधन में बंधे. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जोड़ों को आशीर्वाद दिया. योजना के तहत विवाहित जोड़ों के खातों में 35 हजार रुपये भी दिए गए. बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. प्रदेश भर के 6,412 जोड़ों ने धार्मिक परंपराओं के मुताबिक विवाह किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB