रायपुर में फिर चाकूबाजी, ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद, कुक ने मार दिया चाकू, युवक की मौत, पुलिस की हिरासत में दो संदेही

Another stabbing incident in Raipur: A dispute over feeding a dog at a restaurant led to the cook's knife attack, resulting in the young man's death. Two suspects in police custody.

रायपुर में फिर चाकूबाजी, ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद, कुक ने मार दिया चाकू, युवक की मौत, पुलिस की हिरासत में दो संदेही

रायपुर/धरसींवा : राजधानी के आस-पास के इलाकों में फिर से अपराध बढ़ने लगा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजधानी में एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी गई है. यह धरसीवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने पहुंचा। इसी दौरान उसने ढाबे के बाहर मौजूद कुत्ते को खाना दे दिया. जिस पर वहां कार्यरत कुक से उसका विवाद हो गया. इसी विवाद में ढाबा संचालक के कुक ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक मध्य प्रदेश के अनूपपुर का निवासी था. मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव निवासी अनूपपुर के रुप में हुई है.
बताया जा रहा है कि ढाबे के पास युवक का विवाद हुआ था और इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई. इस मारपीट में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या की खबर मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस की टीम आरोपी कुक की तलाश में भी जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB