तेज रफ़्तार ट्रेलर से टकराई बाइक, हादसे में दबंग दुनिया के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौके पर मौत, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
A bike collided with a speeding trailer, killing Dabang Duniya editor Anand Prakash Dixit on the spot, causing a wave of grief in the journalism world.
रायपुर : राजधानी के धरसीवां थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तारपोंगी के पास दबंग दुनिया अखबार के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की बाइक ट्रेलर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आनंद प्रकाश दीक्षित सिमगा से रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर नंबर CG04 PW 9027 से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
आनंद प्रकाश दीक्षित लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और स्थानीय पत्रकारों के बीच उनकी एक सम्मानजनक पहचान थी. उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मी पत्रकारों ने इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है. पत्रकारिता जगत ने एक संवेदनशील और निर्भीक आवाज़ खो दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



