नाबालिग लड़के का अपहरण कर जमकर मारपीट, पुलिस ने रायपुर के दो बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, इको वाहन जप्त

A minor boy was kidnapped and brutally assaulted; police arrested two criminals from Raipur and sent them to jail; their Eco vehicle was seized.

नाबालिग लड़के का अपहरण कर जमकर मारपीट, पुलिस ने रायपुर के दो बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, इको वाहन जप्त

धमतरी : नाबालिग के अपहरण फिर मारपीट के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण और मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जुर्म में इस्तेमाल इको वाहन और लोहे का चूड़ा जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर 2025 की रात को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन नम्बर CG04 QH 2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की. बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया.
पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला उम्र 24 साल और सागर कुमार बघेल उम्र 20 साल, दोनों निवासी ग्राम पटेवा रायपुर को ग्राम गोजी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. साथ ही जुर्म में इस्तेमाल इको वाहन और लोहे का चूड़ा जप्त किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t