टिकरापारा में हत्या, खून से लथपथ मिला स्टाफ नर्स का शव, लाश मिलने से शहर में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार, लव ट्रायंगल की बात आई सामने

Murder in Tikrapara: Staff nurse's body found covered in blood, discovery sparks sensation in the city, suspect arrested, and love triangle rumors emerge.

टिकरापारा में हत्या, खून से लथपथ मिला स्टाफ नर्स का शव, लाश मिलने से शहर में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार, लव ट्रायंगल की बात आई सामने

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, टिकरापारा में एक नर्स की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती की लाश खून से लथपथ घर के कमरे में मिली है. पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के मुताबिक लालपुर स्थित पटेल पारा में नर्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है. मृतका की पहचान प्रियंका दास उम्र 23 साल के रुप में हुई है. जो मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली थी और लालपुर के MMI अस्पताल में काम करती थी. वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतिका की सहेलियां जब नाईट ड्यूटी पर गई, इसी दौरान आरोपी पहुंची और हत्या कर फरार हो गया था. सहेली के साथ किराए पर रह रही थी.
गिरफ्तार आरोपी मृतिका का दोस्त था. युवती के साथ पिछले कुछ समय से उसका विवाद चल रहा था. विवाद की जानकारी प्रियंका की सहेलियों को भी थी. आरोपी कई बार युवती को जान से मारने की धमकी थी दे चुका था. इस बात से डरी प्रियंका की सहेलियों ने उसे अपने गांव जाने की सलाह दी थी. लेकिन वो नहीं गई.
इसी बीच आरोपी युवती के कमरे में पहुंचा. घटना के वक्त भी दोनों के बीच विवाद बढ़ा और इसी दौरान आरोपी ने चाकू से युवती के सीने पर वार कर हत्या कर दी. आशंका जताई जा रही है कि लव ट्रायंगल में आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t