कार का दरवाजा खुलने से गिरे बाइक सवार को दूसरे वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत, इधर ट्रैक्टर-मोपेड की टक्कर में बुजुर्ग की गई जान
A biker who fell from a car door was crushed by another vehicle, resulting in a painful death. Meanwhile, an elderly man was killed in a tractor-moped collision.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक और मोपेड सवार दो लोगों की मौत हो गई. एक हादसे में कार के ड्राइवर ने अचानक गेट खोल दिया। जिससे उसके पीछे आ रहे बाइक युवक टकरा कर गिर गया. इस दौरान सामने से आ रही बाइक युवक के ऊपर से निकल गई. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. वहीं, दूसरे हादसे में रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दूसरा साथी घायल हो गया. यह हादसा सिविल लाइन और रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के ग्राम घुठेली निवासी रुपेश गेंदले मंगला में किराए के मकान में रहता था. वह मैग्नेटो मॉल के पास चाट की दुकान लगाता था. 9 दिसंबर की सुबह वह बाइक से जिम जाने निकला था. अभी वह सर्किट हाउस के पास पहुंचा था. तभी सड़क पर खड़ी कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया.
इससे टकरा कर रुपेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया. इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक सीधे उसके सीने के ऊपर से निकल गई. हादसे में रुपेश को गंभीर चोट आई. लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
रतनपुर के सांधीपारा में रहने वाले शिवकुमार राज किसान हैं. 9 दिसंबर की सुबह वह अपने चाचा लोचन सिंह गोंड उम्र 70 साल को लेकर धान की फसल की कटाई कराने खेत जा रहा था. मोपेड शिव के चाचा चला रहे थे. दोनों ओछिनपारा ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे.
तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार रेत लोड ट्रैक्टर के चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी. हादसे में लोचन सिंह और शिवकुमार को गंभीर चोटें आई. लोगों ने हादसे की खबर शिवकुमार के बेटे रामनरेश को दी. वह तत्काल मौके पर पहुंचा। दोनों को अस्पताल ले गए.
लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने लोचन को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव को भर्ती कर इलाज शुरु किया. मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



