'वीर सावरकर अवॉर्ड' नहीं लेंगे शशि थरुर, समारोह में भी शरीक होने से किया इंकार, बोले- बिना पूछे कैसे दे दिया मेरा नाम?

Shashi Tharoor will not accept the Veer Savarkar Award, he also refused to attend the ceremony, saying, "How did you give my name without asking?"

'वीर सावरकर अवॉर्ड' नहीं लेंगे शशि थरुर, समारोह में भी शरीक होने से किया इंकार, बोले- बिना पूछे कैसे दे दिया मेरा नाम?

तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरुर को एक स्वयंसेवी समूह HRDS इंडिया ने 'वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड 2025' देने का ऐलान किया है. लेकिन थरुर ने इस अवार्ड को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. कुल 6 लोगों को अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.
शशि थरुर ने बुधवार को साफ तौर पर कहा कि वह वीडी सावरकर के नाम पर कोई अवॉर्ड नहीं लेंगे. न ही उससे जुड़े किसी इवेंट में शामिल होंगे, जबकि पार्टी के एक सीनियर साथी चाहते थे कि कांग्रेस MP उस विचारक के नाम पर कोई भी सम्मान स्वीकार न करें. जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि "उन्होंने अंग्रेजों के सामने सिर झुकाया था."
थरुर ने कहा कि वह "वीर सावरकर अवॉर्ड" स्वीकार नहीं करेंगे और उस इवेंट में भी शामिल नहीं होंगे. जहां इसे दिया जाएगा. जब तक कि इसके नेचर या इसे देने वाले ऑर्गनाइजेशन के बारे में साफ जानकारी न दी जाए.
शशि थरुर ने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा, "मुझे पुरस्कार के बारे में न तो बताया गया था और न ही मैंने इसे स्वीकार किया." उन्होंने आयोजकों को उनकी सहमति के बिना नाम घोषित करने के लिए 'गैर-जिम्मेदार' बताया.
कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में रिपोर्टरों से कहा कि थरुर समेत पार्टी के किसी भी सदस्य को वीर सावरकर के नाम पर कोई भी अवॉर्ड नहीं लेना चाहिए "क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के सामने सिर झुकाया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t