बारात से लौट रही बस हादसे की शिकार, हिर्री के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 19 बाराती घायल, दो बारातियों की हालत नाजुक, इलाज जारी

A bus returning from a wedding party met with an accident and overturned near Hirri, injuring 19 wedding guests, with two in critical condition and undergoing treatment.

बारात से लौट रही बस हादसे की शिकार, हिर्री के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 19 बाराती घायल, दो बारातियों की हालत नाजुक, इलाज जारी

दुर्ग : दुर्ग से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बारात से लौटते वक्त एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गई. यह जद्सा बोरी थाना क्षेत्र में हई है. दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री के पास दुर्ग-जालबांधा मेन रोड का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दादा कंपनी की बस दुर्ग से मड़ियापार की तरफ बारात लेकर गई थी. और  तितुरडीह वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गई. हादसा कैसे हुआ. इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हो गए. घायलों में एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलने क बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा देर रात जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कैजुअल्टी और सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज संबंधी जानकारी ली.
अरुण वोरा ने कहा कि बारात जैसे खुशी के मौके से लौटते समय इस तरह का हादसा बहुत दुखद है. घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए.
प्रशासन को हादसे के कारणों की जांच कर जरुरी कदम उठाने चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. सभी वाहन चालकों से भी अपील है कि सावधानी और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं. क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियों को प्रभावित कर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t