रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, घर में लगााई फांसी, मचा हड़कंप, पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई, जांच में जुटी पुलिस

In Raipur, the son of a former MLA committed suicide by hanging himself at home, causing a stir, the wife said that he hid information about his first marriage, and the police are investigating.

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, घर में लगााई फांसी, मचा हड़कंप, पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने रात 9 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी. घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जय साहू उम्र 45 साल मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे. रविवार रात परिजनों ने खबर दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे. बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण साहू से भी विवाद हुआ था. घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी. 
आशंका है कि इसी तनाव की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है. फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है. ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके.
अविभाजित मध्यप्रदेश में भी रह चुके हैं मंत्री
जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बने थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं. क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति और साफ हो सकेगी.
पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई
हमारी शादी 2017 में हुई थी. जब शादी हुई तो मुझे पहली शादी के बारे कुछ भी नहीं बताया गया था. साथ रहने के बाद इस बारे पता चला. उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहती थी. पति और मेरे बीच ट्रेडिंग को लेकर विवाद चल रहा था. एक साल पहले 13 लाख रुपए डूब गए थे.
एक महीने पहले ही उन्होंने दोबारा ट्रेडिंग शुरू किया था. जिसका मैंने विरोध किया था. इसी बात को लेकर मारपीट भी करते थे. जिसकी वजह से 15 अप्रैल से मायके में थी. भाई ने भी धोखे से मकान और जमीन हड़प ली है. जिसका केस भी चल रहा है. बाद में वह मामला सेटलमेंट हो गया.
ससुर के मेरे पर घर से भागने का आरोप लगाया है. जो कि पूरी तरह झूठ है. मैं अपने मायके में थी और न मैंने उनका पैसा खाया. उन्होंने पूरा पैसा ट्रेडिंग में उड़ाया है. थोड़े-बहुत जो पैसे बचे थे मैंने रखा है. ताकि उसे भी ट्रेंडिग में न लगाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t