राजधानी बार विवाद के बाद भिलाई में मां की बाल पकड़कर पिटाई, पिता पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

After the Rajdhani Bar dispute, mother was beaten by holding her hair in Bhilai, father was attacked with a knife, case registered against 3 accused

राजधानी बार विवाद के बाद भिलाई में मां की बाल पकड़कर पिटाई, पिता पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

दुर्ग/भिलाई नगर : जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी बार से शुरु हुआ विवाद घर तक पहुंचा. आरोपियों के द्वारा युवक और उसके माता-पिता के साथ भी जमकर मारपीट की गई. मां का बाल पकड़ कर पीटा गया. वहीं पिता पर धारदार हथियार से हमला किया गया. रिपोर्ट पर जामुल पुलिस के द्वारा जानलेवा हमला करने वाले तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिए है.
मिली जानकारी के मुताबीक जामुल प्रार्थी विकास मिश्रा पिता आई मिश्रा 20 साल वार्ड 16 कन्हार पारा शिवपुरी जामुल में रहता है. भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी में हेल्परी का काम करता है. 5 सितंबर को समय रात 10:45 बजे विकास मिश्रा राजधानी बार से बाहर निकल रहा था. उसी के मोहल्ले के पंकज साहू, सागर, आकाश राजपूत उर्फ लालू राजधानी बार आ रहे थे. वहां दरवाजे के पास धक्का मारते हुए अंदर आए. जिन्हे विकास बोला कि आराम से जाओ तो वे लोग गाली-गलौच करने लगे और तुझे देख लेंगे धमकी दी. तब विकास वहां से अपने घर वापस आ गया.
6 सितंबर को रात 12:20 बजे विकास घर के सामने पंकज साहू, सागर और आकाश राजपूत उर्फ लालू जो अपने हाथ में चाकू और रॉड पकड़े खड़े थे. गाली देकर जान से मार देंगे कहकर पंकज साहू विकास पर चाकू से गर्दन के पास घुमाया तो नीचे झुक गया. उसके बाद दूसरी बार विकास के बांये आंख के पास मार दिया.
पिताजी आई डी मिश्रा और मां उषा मिश्रा तथा भाई बीच बचाव करने आए तो पंकज साहू पिता जी को चाकू से बांए तरफ कंधे में मारा और आकाश राजपूत उर्फ लालू मां को बाल पकड़कर मारपीट किया. जिससे मां के चेहरे में तथा सिने में दर्द हो रहा था. पंकज साहू, सागर व आकश राजपूत उर्फ लालू द्वारा हत्या करने की नियत से जानलेवा हमला किया.
पिता जी  चोंट आने से खून ज्यादा निकल रहा था. पहले इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल सुपेला गए. डॉ. द्वारा पिता को दुर्ग रिफर कर दिया. विकास मिश्रा की रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस के द्वारा आरोपियों में पंकज साहू , सागर , आकाश राजपूत उर्फ लालू के खिलाफ धारा 109(2)-BNS, 3(5)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t