छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले मिल गई और छुट्टी, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी, जानें किस वजह से लिया गया स्कूली छात्रों के लिए फैसला

Another holiday announced in Chhattisgarh ahead of Diwali; schools to remain closed for two days. An official order has been issued—find out the reason behind this decision for school students.

छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले मिल गई और छुट्टी, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी, जानें किस वजह से लिया गया स्कूली छात्रों के लिए फैसला

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए दिवाली से पहले और छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में इन दिनों हाथियों की दस्तक से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. क्षेत्र में 62 हाथियों की मौजूदगी से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल नाका, मटियाडांड, रूमगा और दानीकुंडी क्षेत्र में लगातार घूम रहा है और खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी का असर स्कूली बच्चों के पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है.
दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
पेंड्रा में 62 हाथियों के दल से मरवाही में दहशत का माहौल है. वहीं शिक्षा विभाग ने आज 4 और कल 5 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. हाथियों के आक्रामक रुख के चलते जिले के 9 स्कूल बंद रहेंगे. छुट्टी को लेकर DEO के निर्देश पर BEO ने आदेश भी जारी कर दिया है.
कई एकड़ फसल बर्बाद
बीती रात दल ने मटियाडांड, कोचनारपारा और बहरीझोरकी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई एकड़ खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया. वहीं कुछ ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों की लगातार मौजूदगी से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है. वन विभाग का अमला लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए हैं. वन विभाग ने एक बार फिर आम जनता से अपील किया कि वे जंगलों और हाथियों के मूवमेंट वाले इलाकों में सावधानी बरतें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं.
वीडियो वायरल होते ही हरकत में वन विभाग
मरवाही वनमंडल में इन दिनों 62 हाथियों की मौजूदगी के बीच एक हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नाका के जंगल के पास खुलेआम हाथियों को उकसाता हुआ साफ नजर आ रहा है. वन विभाग और प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क करने और हाथियों के करीब न जाने की सख्त चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है और वीडियो में दिख रहे उस व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb