आधी रात मंदिर के सामने गाली-गलौज कर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी तिलक को गिरफ्तार क्र भेजा जेल, जांच में जुटी पुलिस

A deadly attack followed by abusive language in front of a temple at midnight. Police arrested the accused, Tilak, and sent him to jail. The investigation is underway.

आधी रात मंदिर के सामने गाली-गलौज कर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी तिलक को गिरफ्तार क्र भेजा जेल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में मारपीट करने का मामला सामने आया है. जन्मदिन मनाने जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की. पुलिस ने आरोपी तिलक बाघ गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भारत वर्मा निवासी देवार पारा सुभाष नगर तेलीबांधा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अक्टूबर 2025 को उसके भाई हर्ष सिंह का जन्मदिन मनाने जल विहार कलोनी के तरफ जा रहे थे. तभी रात करीब 11:45 बजे उडिया बस्ती जल विहार कालोनी के पास पहुंचे थे. उसी समय तिलक निवासी बीएसयूपी कालोनी मरीन ड्राईव अपने अन्य साथियों के साथ मिला. जो प्रार्थी को देखकर बिना वजह उसे अश्लील गाली-गलौज करने लगा. गाली-गलौज करने से मना करने पर तिलक व उसके साथी बड़ा होशियार बनता है कहकर फिर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को हाथ मुक्का और किसी वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाए. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 635/25 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इसी प्रकार प्रार्थी विनीत पनिका निवासी बीएसयूपी कालोनी तेलीबांधा रायपुर ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 15 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे कालोनी में चण्डी मंदिर के पास खड़ा था. उसी समय कालोनी का रहने वाला तिलक बाघ आया और पुरानी लड़ाई झगड़ा की बात को लेकर बहुत होशियार बनता है कहकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा. गाली-गलौज करने से मना किया तो अपने हाथ में रखे किसी नुकीली वस्तु से उसके पेट में वार किया. जिससे उसके पेट में चोट लगी. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 637/25 धारा 115(2), 118(1), 296 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
घटनाओं को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थियों से डिटेल पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए मामले में आरोपी तिलक बाघ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
तिलक बाघ पिता राजू बाघ उम्र 18 साल 7 माह निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नंबर 10 मकान नंबर 02 मरीन ड्राइव तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t