तालाब में तैरती मिला महिला का शव, गले में बंधी मिली ईंट, एक दिन पहले पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
A woman's body was found floating in a pond, a brick was found tied around her neck, a fight had occurred the day before, suspicion of murder, and police are investigating.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा गांव में एक तालाब से महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान सरस्वती राठौर के रुप में हुई है. जो दो दिन पहले से लापता थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को तैरता देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला. लेकिन जो नज़ारा सामने आया उसने सभी को चौंका दिया. महिला के गले में ईंट बंधी हुई थी. जिससे यह आशंका गहराई है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है.
खबर मिलते ही डीएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी गई है. FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकठ्ठा एकत्र किए हैं. गौरतलब है कि सरस्वती राठौर के पति ने कल ही सिटी कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था.
फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



