झूमते हुए शराब के नशे में कार्यालय पहुंचे विकास विस्तार अधिकारी!, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल, CEO में किया सस्पेंड
A development extension officer arrived at the office in a drunken state, the video went viral on social media, and the CEO suspended him.
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के साजा जनपद पंचायत में पदस्थ विकास विस्तार अधिकारी कमलेश साहू को जिला पंचायत CEO प्रेमलता पदमाकर ने सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई तब की गई जब साहू का शराब के नशे में कार्यालय पहुंचने और वहां घंटों तक मदहोश हालत में बैठे रहने का मामला सामने आया. घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया.
चश्मदीदों के मुताबिक कार्यालय में अन्य कर्मचारी नियमित काम कर रहे थे. इसी दौरान कमलेश साहू कथित रुप से शराब के नशे में वहां पहुंचे और कुर्सी पर बैठ गए. कर्मचारियों ने बताया कि साहू पूरी तरह से नशे में थे और कई बार झूमते हुए गिरने की कगार पर थे. इससे कार्यालय का माहौल खराब हो गया और वहां मौजूद कर्मचारियों और आने वाले ग्रामीणों को असुविधा हुई.
सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद जिला पंचायत CEO प्रेमलता पदमाकर ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर विकास विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



