पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज ने की न्यायिक जांच की मांग कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

The accused died in police custody, Chhattisgarh Sonkar Samaj submitted a memorandum to the collector demanding a judicial inquiry, warned of a fierce agitation

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज ने की न्यायिक जांच की मांग कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के समीप ग्राम पंचायत भंवरमरा निवासी दुर्गेन्द्र सोनकर की बीते दिनों धमतरी जिले में पुलिस कस्टडी में मौत के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सेन समाज के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई है.
भंवरमरा निवासी मृतक दुर्गेन्द्र कठोलिया के परिजनों को उचित न्याय प्रदान कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सेन समाज द्वारा अपने ज्ञापन के जरिए कहा गया कि दुर्गेन्द्र सोनकर को पुलिस थाना अर्जुनी जिला धमतरी में ले जाया गया था. जहां पुलिस कस्टडी में संदिग्ध हालत में उसे मृत पाया गया. इस मामले में शक है कि पुलिस कस्टडी में पुलिस वालों के द्वारा पीट-पीट कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. जिसकी न्यायिक जांच होना जरुरी है.
इस मामले में सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर ने कहा कि दुर्गेंद्र की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हुई है. उनके शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं. उनकी पिटाई कर हत्या की गई है. इस मामले में सोनकर समाज न्यायिक जांच की मांग कर रहा है और जांच नहीं होने पर सोनकर समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB