फिंगेश्वर में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा नशेड़ी युवक, डेढ़ घंटे चला हाई हाईटेंशन तार के ऊपर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बचाई जान

A drunk youth climbed on a transformer in Fingeshwar, high voltage drama on the high tension wire lasted for one and a half hours, police saved his life with great difficulty

फिंगेश्वर में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा नशेड़ी युवक, डेढ़ घंटे चला हाई हाईटेंशन तार के ऊपर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बचाई जान

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में शनिवार शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों की धड़कनें तेज कर दीं. यहां एक युवक हाइटेंशन तार के ऊपर चढ़ गया. और एक घंटे तक तार के ऊपर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करता रहा. गनीमत रही की जिस वक्त युवक तार के ऊपर चढ़ा था. उस समय लाइट बंद थी. जिससे बड़ा हादसा टल गया.  घटना फिंगेश्वर नगर पंचायत के जिला सहकारी बैंक के सामने की है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर के देवार मोहल्ले में एक युवक नशे की हालत में सीधे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए. अफरातफरी का माहौल बन गया.
वहीं मामले की जानकारी विद्युत विभाग और फिंगेश्वर पुलिस को दी गई. खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को निचे उतारने का प्रयास करती रही और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतार लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में था.
चश्मदीदों के मुताबिक संभु देवार नशे में धुत होकर मोहल्ले के बीच लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया. आसपास के लोग पहले तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है. लेकिन जैसे ही मामला गंभीर होता गया. पूरा मोहल्ला मौके पर जमा हो गया. हर कोई यही दुआ कर रहा था कि युवक को बिजली का झटका न लगे.
खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सबसे पहले ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई. ताकि बड़ा हादसा टल सके. इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत शुरु की. करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आखिरकार संभु देवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
गनीमत रही कि घटना के दौरान बिजली बंद थी. वरना यह हाई वोल्टेज ड्रामा किसी दर्दनाक हादसे में बदल सकता था. पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतारकर परिजनों के सुपुर्द किया. घटना के बाद से मोहल्ले में काफी देर तक चर्चा का दौर चलता रहा.
अगर समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती और पुलिस सक्रिय नहीं होती तो संभु देवार की जान जाना तय थी. अब इस मामले ने क्षेत्र में शराबखोरी और नशे की समस्या को फिर से चर्चा में ला दिया है. बता दें कि 1 महीने पहले पूर्व इसी तार के नीचे ट्रांसफार्मर में जलने से विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB