क्लासमेट MBA छात्रा की हत्या, शराब पीकर शव के साथ सेक्स, आरोपी पीयूष ने उगला सच- मृतका की आत्मा बुलाने के लिए किया तंत्र-मंत्र
MBA student's classmate was murdered, he had sex with the corpse after drinking alcohol. Accused Piyush revealed the truth - he performed witchcraft to summon the deceased's spirit.
इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंदौर में 25 साल की एमबीए छात्रा हत्याकांड में बेहद ही घृणित खुलासा हुआ है.आरोपी पीयूष धनोतिया ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसने मृत प्रेमिका की लाश से दुष्कर्म किया था और निर्वस्त्र हालत में मृतका को कमरे में छोड़कर मुंबई फरार हो गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक अंकल गली स्थित एक फ्लैट से 13 जनवरी को लड़की का नग्न हालत में शव बरामद हुआ था. फ्लैट से तेज बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को खबर दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे में पलंग पर युवती का शव पड़ा मिला. शव कई दिन पुराना बताया गया.
जांच में सामने आया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी. पिता ने बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी.
पुलिस ने घटनास्थल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई. पता चला कि यह फ्लैट युवती के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी पीयूष धनोतिया ने बताया कि उसका युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन शादी को लेकर परिवार के इंकार से दोनों में विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों फ्लैट पर पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर फिर झगड़ा हुआ.
आरोप है कि गुस्से में पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे रस्सी से बांधा भी था. इसके बाद वह शव के पास कुछ समय रुका और फिर फ्लैट बंद कर फरार हो गया.
आरोपी पीयूष धनोतिया इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा और होटल में रुका. जांच में यह भी सामने आया कि उसने होटल के कमरे में उसकी आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया कर युवती की आत्मा बुलाने की कोशिश की. बाद में वह मुंबई पहुंचा आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलने जैसी तरकीबें अपनाईं. और लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा.
पीयूष ने बताया कि वह नशे का आदि था. उसका छात्रा से शादी को लेकर झगड़ा चल रहा था. आरोपी ने उसके फोन में बैटिंग चैटिंग ऐप देखी थी. इसके बाद उसे लगने लगा कि वह किसी और से बात करती है और उसे धोखा दे रही है. मृतका उससे शादी नहीं करना चाहती थी. लेकिन वह उसे जबरदस्ती बुलाता था और उससे संबंध बनाता था. उसने छात्रा को मारने का प्लान 15 दिन पहले ही बना लिया था. वारदात के दिन उसने गिफ्ट देने के बहाने उसके हाथ पैर बांधें और गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव के पास बैठकर नशा किया और शव के साथ दरिंदगी की. इसके बाद शव को नग्न हालत में ही कंबल से ढक कर वहां से फरार हो गया.
हत्या के बाद प्रेमिका से बात करना चाहता था. उसने यू ट्यूब से आत्मा से बात करना सीखा. उसके लिए पूजा का सामान भी खरीदा. पीड़िता से बात करने की कोशिश की. हत्या के बाद उसने मृतका के फोन से कॉलेज के ग्रुप्स और उसके परिजनों को अश्लील मैसेज भेजे. साथ ही व्हट्स ऐप पर भी अश्लील स्टेटस लगाए. फिर वहां से मुंबई जाने का प्लान बनाया.
वारदात के बाद आरोपी सीधे स्टेशन पहुंचा. उसने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया और नई सिम लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गया. मुंबई पहुंचकर वह एक लॉज में ठहरा और कुछ समय तक वहीं छिपा रहा. दो दिन बाद उसे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि इंदौर स्थित उसके कमरे से छात्रा का शव बरामद हो गया है.
पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने तकनीकी ट्रैकिंग से बचने की कोशिश की. बताया गया है कि वह छात्रा का मोबाइल मुंबई में ऑन करता और किसी ट्रेन में बैठ जाता. करीब 100 किलोमीटर बाद ट्रेन बदल देता था. ताकि लोकेशन लगातार बदलती रहे और पुलिस भ्रमित हो जाए. लेकिन साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए इंदौर पुलिस ने उसे मुंबई के अंधेरी स्टेशन के ब्रिज के पास से पकड़ लिया.
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी पीयूष धनोतिया गिरफ्तार है और उससे गहन पूछताछ जारी है. डिजिटल साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



