रायपुर की युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप, कॉलोनी में पसरा मातम, एक्स बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद उठाया जानलेवा कदम

A girl from Raipur committed suicide by jumping from the 6th floor, chaos in the area, mourning in the colony, took this deadly step after a dispute with her ex-boyfriend

रायपुर की युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप, कॉलोनी में पसरा मातम, एक्स बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद उठाया जानलेवा कदम

रायपुर : राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से खुदकुशी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. साईं ड्रीम्स सोसाइटी की 6वीं मंजिल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
मृतका की पहचान 27 साल की जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रुप में हुई है. जो मूलतः भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की निवासी थी. बताया जा रहा है कि जैसी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था. बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद जैसी ने यह खौफनाक कदम उठाया.
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. खुदकुशी के पीछे असल वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा. घटना के बाद सोसाइटी में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB