सरपंच संघ अध्यक्ष मनोनयन के चंद घंटे बाद सरपंचों दर्ज कराई आपत्ति, मैनपुर में दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर संजय नेताम व लोकेश्वरी

Sarpanchs lodged their objection a few hours after the nomination of Sarpanch Sangh president, Sanjay Netam and Lokeshwari on hunger strike in Mainpur over ten point demands

सरपंच संघ अध्यक्ष मनोनयन के चंद घंटे बाद सरपंचों दर्ज कराई आपत्ति, मैनपुर में दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर संजय नेताम व लोकेश्वरी

सरपंच संघ अध्यक्ष मनोनयन के चंद घंटे बाद सरपंचों दर्ज कराई आपत्ति

गरियाबंद/ देवभोग : जनपद परिसर में कभी गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला. सरपंचों एक तबका मिलकर बरकानी सरपंच पवन यादव को सरपंच संघ अध्यक्ष मनोनित कर दिया तो दूसरा तबका चंद घंटों पत्र के साथ जनपद सीईओ के सामने आपत्ति दर्ज करने पहुंच गया. जिसमें डूमरपीटा सरपंच रौशनी प्रधान झाखरपारा सरपंच छायासन सोनवानी माहूलकोट सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे. इस बीच सरपंचों ने कहा कि बीते मंगलवार को ब्लॉक के सरपंचों के बीच बैठक किया गया. जिसमें ज्यादातर सरपंच प्रतिनिधियों द्वारा मत देने से बैठक आगामी तक अध्यक्ष चुनाव स्थगित कर दिया. लेकिन आज सरपंच संघ का एक गुट रजिस्टर पकड़कर सरपंच संघ अध्यक्ष घोषित किया है. जिसे लेकर ज्यादातर सरपंचों ने आपत्ति दर्ज करते ऐसे सरपंच संघ गुट को खारिज करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दस सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर संजय नेताम व लोकेश्वरी

गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर अनुविभाग मुख्यालय में बड़ी हलचल देखने को मिली जब क्षेत्र के दो जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम दस सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गए. उनके समर्थन में बड़ी तादाद में ग्रामीण भी एकजुट होकर धरना स्थल पहुंचे. जिससे माहौल और भी गरम हो गया.
जनप्रतिनिधियों की प्रमुख मांगों में अमलीपदर सुखा नाला पर अधूरे पुल का निर्माण कार्य पूरा करने, सल्फ जलाशय की स्वीकृति, वन ग्राम क्षेत्रों में विद्युतीकरण, पुल-पुलियों का निर्माण, शिक्षक व डॉक्टरों के रिक्त पदों की पूर्ति और स्कूल और अस्पताल भवनों की मरम्मत एवं निर्माण जैसे अहम मांग शामिल हैं.
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम और एसडीओपी ने प्रदर्शनकारियों को मनाने की भरसक कोशिश की. उन्होंने स्वीकृत कार्यों से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए. लेकिन दोनों जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन के बजाय ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए भूख हड़ताल खत्म करने से साफ इंकार कर दिया.
जनप्रतिनिधियों की अड़ियल रुख और बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए प्रशासन के सामने स्थिति को संभालना बड़ी चुनौती बन गई. उन्होंने कहा कि कहना है कि सालों से पेंडिंग समस्याओं के समाधान के लिए यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है. जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते. आंदोलन जारी रहेगा.
आजादी के 77 वर्षो बाद अमीर धरती के उपर निवास करने वाले लोग बिजली की रौशनी के लिए तरस रहे – श्रीमाती लोकेश्वरी नेताम
भूख हड़ताल में बैठी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा हमारे इस क्षेत्र की धरती के नीचे अपार खनीज सम्पदा हीरा अलेक्जेंडर दबा हुआ है. बावजूद इसके उपर निवास करने वाले लोग मूलभूत समस्याओं को जुझ रहे हैं. आज तक आजादी के 77 साल बाद गांवों में बिजली की रौशनी नही पहुंची है. कई गांव के उपर से बिजली की तार गया है. लेकिन नीचे निवास करने वाले लोग अंधेरे में जीवन यापन करने मजबूर हो रहे हैं.
नदी में पुल-पुलिया नहीं होने से जान जोखिम में डाल कर आना जाना करते ग्रामीण – संजय नेताम
भूख हड़ताल में बैठे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा हमारे क्षेत्र के नदी नालो में पुल-पुलिया निर्माण नही होने की वजह से बारिश के दिनो में ग्रामीण और छात्र जान जोखिम में डालकर आना-जाना करने मजबूर होते हैं. अस्पतालो में डॉक्टर नही है. स्कूलो में शिक्षक नही है कई झोपड़ियों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है.
इस मौके पर प्रमुख रुप से जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरकाम, सरपंच गज्जू नेग, लोकेश साण्डे, लोकेश्वरी साण्डे, अहमद बैक हरिश्वर पटेल, गुजेश कपिल, रुखन लाल नागेश मोतीराम सोरी, सुघंद राम, बनंसी लाल, पारेश्वर नेताम, गगन नेगी, सोपसिंह, पीलाराम, बालचंद, विशेषर नागेश, लिकेश नागे परसुराम ओटी, माधुरी, बुधियाबाई नेताम, सुकबती नेताम, धनबती सोरी, राजकुमारी, असगर खान, दुलेंद्र नेगी, विष्णु निषाद, भुनेश्वर नागेश, गुमान सिंह कपिल, सियाराम ठाकुर, रामभरोसा, पवन जगत, विरेन्द्र राजपूत, खेलन दिवान, टीकम मरकाम, विजय मरकाम, दिनेश नेताम, रामदेव नेताम, अमरूराम नेताम, गौतम मंडावी, पतंग मंडावी, गुलशन मरकाम, पुरन मेश्राम, जैतराम मरकाम, तनवीर राजपूत, दुष्यनत नागेश जानकी जगत, रेवती यादव, रोहन मरकाम, लालसिंह ध्रुव एंव बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB