आधी रात आया लड़की का वीडियो कॉल, अश्लील बात कर युवक को किया उत्तेजित, फिर वायरल की धमकी देकर लाखों की वसूली, आरोपी अजय गिरफ्तार
A girl's video call came at midnight, she excited the young man by talking obscenely, then extorted lakhs by threatening to make it viral, accused Ajay arrested
बलौदा बाजार : प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 16 जनवरी 2025 को रात 9 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान लड़की द्वारा व्हाट्सएप कॉल किया गया. फिर उस लडकी ने कहा कि तुमने मेरे साथ अश्लील हरकत किया है. तुम्हारा वीडियो मेरे पास है. अगर तुमने मुझे पैसा नहीं दिया तो न्यूड फोटो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगी.. इसके थोड़ी देर बाद दो अनजान व्यक्तियों द्वारा खुद को पुलिस वाला बताकर अलग-अलग मोबाइल नंबर से प्रार्थी को कॉल कर लड़की के साथ अश्लील हरकत किए हो.. तुम्हारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है कहकर रुपए की मांग किया गया.
उनकी बातों से डर कर प्रार्थी द्वारा कुल ₹6,83,000 आरोपियों को दे दिया गया. इस मामले की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 102/2025 धारा 318(4),308(2),308(6),319(2),351(4) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.मामले की जांच की कड़ी में यह पाया गया कि प्रार्थी द्वारा दी गई रकम को कई बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर लिया गया है.
इस मामले की जांच के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी अजय मंडल उम्र 24 साल को पूर्णिया बिहार से गिरफ्तार किया गया. जिससे पूछताछ पर यह पता चला कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा लिखा है और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शशि कुमार उर्फ आर्यन के साथ स्कूल के समय में पढ़ाई किया है. शशि कुमार और आरोपी अजय मंडल ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम करते हैं. आरोपी और शशि कुमार द्वारा केनरा बैंक, बंधन बैंक, आईडीबीआई बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में ऑनलाइन के जरिए खाता खुलवाया गया है. उसका संचालन आरोपी और शशि कुमार दोनों करते हैं.
ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए लोगों को अश्लील बात कर, उत्तेजित करते हुए कॉलर का निर्वस्त्र वीडियो बना लेते थे और बाद में कॉलर को वीडियो वायरल करने और रिपोर्ट करने की धमकी देकर पैसे की मांग करते थे. उक्त पैसे को खुलवाए गए खाते में पैसे डालने के लिए अकाउंट नंबर देते थे.
आरोपियों से जुड़कर जिन लोगों ने खाता खुलवाया है उन्हें आरोपी खाता खुलवाने का ₹5000-5000 देते हैं. इस तरह आरोपी द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर भयादोहन कर लाखों रुपए वसूलने का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था
इस मामले में आरोपी अजय मंडल को 5 मार्च 2025 को आरोपी अजय मंडल गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
अजय मंडल उम्र 24 साल निवासी सुदीन चौक टकमाटोली पुलिस चौकी सुदीन थाना मरेंगा जिला पूर्णिया बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



