स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार हैं..ट्रांसफर करवा दूंगा की धमकी, सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन, डॉक्टर-नर्स ने लगाया मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
Health minister is a relative...threat of getting me transferred, protest against civil surgeon, doctor-nurse accuse him of mental and physical torture
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है. वही सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली के जरिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर आकाश छिकारा से शिकायत दर्ज कराई है.
सीनियर नर्स सालोमी बोस ने कहा कि केजवल्टी वार्ड पर ड्यूटी पर थी. उस समय सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल पहुंचे. कहा कि सिस्टर आपकी नेतागिरी नहीं चलेगी. मैं तुम्हे निपटा दूंगा. ट्रांसफर कर दूंगा. मेरा कोई कुछ बिगड़ नहीं सकता.. मेरा स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार है.. कलेक्टर मेरा दोस्त है... हर मीटिंग में भी यही बात करता है और सीआर खराब करने की भी धमकी देता है. वही हर चीज में पवार दिखाता है. हम काम करते हैं. फिर भी प्रेशर देता है काम नही हो रहा है.
जिला अस्पताल के डॉक्टर इकबाल हुसैन ने कहा कि एक जूनियर डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है. अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहा है. जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाय उन्होंने सिनियर डाक्टरों को डोमिनेट करना शुरु कर दिया. स्टाफ नर्सों से बदसलूकी करते है और सभी लोगों को स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा होने और कलेक्टर का दोस्त होने का धौंस जमाते हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर से गहरा संबंध होने का हवाला देते है और अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बाहरी रंग रोगन और सजावट कर अच्छी सुविधा होने का दावा करते हैं. जबकि डॉक्टर और स्टाफ में आक्रोश पहन रहा है. हालात अभी नहीं सुधरेगी तो हालत और बिगड़ सकती है.
वी ओ 3 दीपक जायसवाल सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल की हालत बिगड़ी हुई थी. जिसे सुधारने के लिए प्रयास किया गया. जिसके परिणाम स्वरूप आज जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है. अब दिन रात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं. उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स और किसी भी चिकित्सक से दुर्व्यवहार नहीं किया जाता. प्रशासनिक कसावट के लिए दिशा निर्देश दिए जाते हैं.
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि इस मामले में चिकित्सकों की शिकायत मिली है. पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



