मोहम्मद सोहेल सेठी बने रायपुर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष, रिकॉर्ड तोड़ मतों से हुए विजयी, बदलेंगे सीरत कमेटी की सीरत और सूरत
Mohammad Sohail Sethi became the president of Raipur city Siratunnabi Committee, won with record breaking votes, the character and appearance of Sirat Committee will change
रायपुर : शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर (अध्यक्ष) पद के चुनाव में इस बार रायपुर शहर के मिलनसार जुझारु मोहम्मद सोहेल सेठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की. चुनाव रविवार, 20 अप्रैल 2025 को औलिया चौक स्थित सालेम स्कूल, मोतीबाग में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रुप से संपन्न हुआ.
मोहम्मद सोहेल सेठी को उनके चुनाव चिन्ह खजूर का पेड़ पर कुल 749 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी शेख गुलाम रसूल दादा भाई को गुलाब फूल चिन्ह पर 161 वोट मिले. जबकि तीसरे उम्मीदवार हाजी शेख सोबी जमील को चांद तारा चिन्ह पर 20 वोट मिले. उन्होंने अपनी इस जीत की बड़ी वजह लोगो के दिलों में उनकी मोहब्बत और टीम के सभी साथियों की मेहनत को बताया है और सभी का शुक्रिया अदा किया है.
चुनाव को लेकर रायपुर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सभी प्रत्याशी ने अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंकी थी. प्रशासन की तरफ से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी जरुरी तैयारियाँ की गई थीं.
बता दें कि सोहैल सेठी कोई नया नाम नहीं हैं. रायपुर शहर की गली-गली में उनकी पहचान एक कामयाब कारोबारी के साथ-साथ एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में है. उन्होंने बीते कई सालों में ना सिर्फ कारोबार में अपना नाम बनाया है. बल्कि समाज के जरुरतमंद वर्गों के लिए कई योजनाएं और सहायता अभियान चलाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है.
मुस्लिम युवाओं के बीच सोहैल सेठी काफी लोकप्रियलगातार हैं. स्थानीय युवाओं का मानना है कि अब तक जितने भी सदर बने हैं, उन्होंने समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जरुर किया. लेकिन व्यापक बदलाव नहीं ला सके. अब मुस्लिम समाज ने सोहैल सेठी को मौका दिया है. कि वे कौम के लिए काम करे, सोहैल सेठी में वह काबिलियत और सोच है जो सीरत कमेटी की ‘सीरत और सूरत’ दोनों बदल सकती है.
सोहैल सेठी बीते सालों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला चुके हैं. उन्होंने स्किल डिवेलपमेंट, स्वरोजगार, और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में युवा मुस्लिमों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है.
सोहैल सेठी ने कहा कि सीरत कमेटी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. ये जिम्मेदारी है हमारे बुज़ुर्गों के आदर्शों को निभाने की और युवाओं के सपनों को साकार करने की. मेरा फोकस संवाद, मुद्दों और योजनाओं पर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



