दिल दहला देने वाली वारदात, रात में खाना नहीं देने पर भड़का पति, टांगी से वार कर पत्नी को उतारा नोट के घाट, चारित्र शंका बनी असल वजह, जांच में जुटी पुलिस
A heartbreaking incident: Husband enraged over not being given dinner, attacked wife with a sickle and killed her with notes, suspicion of character became the real reason, police engaged in investigation.
महासमुंद/बरबसपुर : महासमुंद जिले के बरबसपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां रात में खाना देने से इंकार करने पर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी (टांगी) से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह वारदात ग्राम सोनवर्षा के स्कूलपारा की है.
खून से लथपथ पड़ा मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 1 बजे ग्राम सोनवर्षा निवासी राजकुमार ने प्रेमनाथ को फोन कर बताया कि उसके चचेरे भाई पूरनचंद्र सांडिल्य ने अपनी पत्नी भगवंती की हत्या कर दी है. खबर मिलने के बाद राजकुमार अपने पड़ोसी सुरेंद्र कुमार के साथ पूरनचंद्र के घर पहुंचा. जहां भगवंती का शव खून से लथपथ पड़ा मिला.
पूछताछ के दौरान आरोपी पूरनचंद्र ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने का शक था. घटना वाली रात उसने खाना मांगा. लेकिन पत्नी ने खाना देने से मना कर दिया. इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



