तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, भाजपा बूथ अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
A high-speed vehicle struck a motorcycle, resulting in the tragic death of the BJP booth president, and a wave of mourning gripped the area. Police are searching for the accused.
सरगुजा : सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीटा और मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है,
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोकसरी भालुबार निवासी शिवमंगल दास उम्र 50 साल भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे. शनिवार रात वह प्राइवेट काम से बतौली आए थे. देर रात करीब 9:30 बजे बाइक नम्बर CG15 F 1869 से घर लौटते समय शांतिपारा मुख्य मार्ग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत शिवमंगल दास को काफी दूर तक घसीटा गया. हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उनका पैर भी टूट गया. हादसे\ के बाद सड़क पर खून बिखर गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल शिवमंगल दास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
शिवमंगल दास भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में उनके सरल स्वभाव की वजह से अच्छी पहचान थी. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में मातम छा गया. भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
बतौली पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है. और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



