तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत, पसरा मातम, ओवरब्रिज से उतरते समय दर्दनाक हादसा

Two speeding motorcycles collide head-on; 20-year-old man killed, leaving behind a pall of gloom; tragic accident occurs while descending an overbridge.

तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत, पसरा मातम, ओवरब्रिज से उतरते समय दर्दनाक हादसा

दुर्ग : दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में आनंद मंगलम रिसॉर्ट के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 20 साल के युवक युवराज ढीमर की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलगांव पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवराज ढीमर पिता गोपाल ढीमर, निवासी गंजपारा वार्ड नम्बर 37, दुर्ग, अपने ठेकेदार की मोटरसाइकिल नम्बर CG07 CF 2461 से ग्राम महमरा में मजदूरों को छोड़कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान शिवनाथ नदी ओवरब्रिज से उतरकर आनंद मंगलम के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 AN 9068 के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवराज के सिर में गंभीर चोटें आईं. उसे फौरन जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से मिली खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है.
मर्ग जांच के बाद अपराध दर्ज
पुलगांव पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 139/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई. मृतक के परिजनों एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जांच और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक की टक्कर से युवराज के सिर में गंभीर चोट लगी. जिसके कारण उसकी मौत हुई.
पुलिस ने मोटरसाइकिल नम्बर CG07 AN 9068 के चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0969/2026, धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है. मामले में आरोपी चालक की भूमिका और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb