जमीन पर सो रहे पति-पत्नी का रात में हो गया मर्डर, घर में खून से लथपथ मिले शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, गांव में मचा हड़कंप
A husband and wife sleeping on the floor were murdered at night; their bodies were found covered in blood in their home, with a sharp-edged weapon suspected, causing panic in the village.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुम्हरता में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के अंदर पति-पत्नी का संदिग्ध हालत में शव मिला. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच ने इसकीखबर दरिमा थाने में दी. मृत दंपति की पहचान गांव के निवासी रीमा राम उम्र 52 साल और उसकी पत्नी उर्मिला उम्र 50 साल के रुप में हुई है. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने घर का दरवाज़ा बंद पाया और किसी अनहोनी की आशंका पर सरपंच को खबर दी. खबर पर सरपंच द्वारा दरिमा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाज़ा खोला गया तो अंदर खून से लथपथ दंपति के शव पड़े हुए थे.
मृतक दंपति के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. प्राथमिक जांच में यह साफ़ हो रहा है कि किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला किया गया होगा. जिससे दोनों की मौत हुई होगी.
हालांकि हत्या के कारणों और घटना की रात क्या हुआ, इस पर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है. वही पड़ोसियों के अनुसार मृतकों के घर से रात के समय कोई शोरगुल सुनाई नहीं दिया. जिससे घटना और भी संदिग्ध मालूम हो रही है.
गांव के लोगों ने बताया कि रीमा राम और उनकी पत्नी उर्मिला के कोई संतान नहीं थी. दोनों खेती और मजदूरी कर जीवनयापन करते थे. उनका घर पहाड़ी के ऊपर एकांत स्थान पर बना हुआ था. जबकि रीमा राम के भाइयों के परिवार कुछ दूरी पर रहते हैं. दंपती शांत स्वभाव और मिलनसार थे. और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हालांकि पुलिस ने पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर किसी पुराने विवाद की दिशा में भी जांच कर रही है.
पुलिस आसपास के इलाके और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. ताकि साक्ष्य इकट्ठे किया जा सकें. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर ही हत्या की वजह और अपराधी का सुराग मिल सकेगा. बहरहाल इस घटना से पुरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह दोहरा हत्याकांड कैसे और क्यों हुआ.
पुलिस का कहना है कि हत्या देर रात की गई है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था. जिससे शक है कि आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. पड़ोसियों से पूछताछ में भी कोई संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की जानकारी नहीं मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



