शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाने पर के बाद खूनी खेल, रायपुर में दोस्त को रॉड-चाकू से उतारा मौत के घाट, वारदात CCTV में कैद, आरोपी गिरफ्तार
A man killed his friend with a rod and knife in Raipur after he was asked to bring him cold pakoras after drinking alcohol. The incident was caught on CCTV and the accused was arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से हत्या के मामले का खुलासा हुआ है. डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला. शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की. घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा. मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 23 दिसंबर की रात मृतक दुर्गेश धृतलहरे उम्र 27 साल और सन्नी साहू ने डेयरी के कमरे में बैठकर शराब पी, शराब पीने के बाद दुर्गेश भजिया लेकर आया, लेकिन भजिया ठंडा था. इसे लेकर सन्नी विवाद करने लगा. सन्नी ने ठंडा भजिया लेकर आया है बोलकर रॉड से वार कर दिया.
इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई. गुस्से में सन्नी ने दुर्गेश को लात-घूंसे से भी पीटा. इसके बाद रॉड से फिर मारा. नशे में रॉड से ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुर्गेश बेहोश होकर गिर गया. दुर्गेश खून से सन चुका था. सन्नी अपने दोस्त को उठा रहा था. लेकिन वह नहीं उठ रहा था.
इसके बाद सन्नी अपने दोस्त दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा लेकर पहुंचा. लेकिन डॉक्टर्स ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं सन्नी अपने दोस्त की लाश के पास बैठकर रोता रहा. वह अपने दोस्त को मारने को लेकर पश्चाताप कर रहा था.
खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक मंगलवार 23 दिसंबर रात एक बजे साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को खबर दी. उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी दुर्गेश और सन्नी साहू गायब हैं. कमरे में खून पड़ा हुआ है. घसीटने के निशान हैं.
डेयरी संचालक की खबर पर खम्हारडीह पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. वारदात स्पॉट से दुर्गेश की डेडबॉडी मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं CCTV फुटेज देखने के बाद आरोपी सन्नी साहू के खिलाफ FIR दर्ज की. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई.
खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी साहू को पकड़ने के लिए उससे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी मेकाहारा के पास है. पुलिस की टीम फौरन मेकाहारा पहुंची. यहां से सन्नी साहू को पकड़ा.
इस दौरान आरोपी सन्नी ने बताया कि शराब पीने के दौरान दुर्गेश से बहस हो गई थी. बहस के दौरान मारपीट शुरु हुई. इसके बाद दुर्गेश को रॉड से मार दिया. जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. अदालत में पेश किया. जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



