दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी,केबिन में फंसा ड्राइवर, निकालने के दौरान मौत
A horrific tragedy on Diwali! A bus packed with passengers collided violently with a truck, sparking chaos; the driver became trapped in his cabin and died during the rescue attempt.
जशपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दीपावली के दिन रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंसने से ड्राइवर की मौत हो गई. यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है.
ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पटना से रायपुर की तरफ़ जा रही रॉयल बस सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंची थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.
निकालने के दौरान तोड़ा दम
ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
अचानक हुई जोरदार टक्कर से यात्री सहम गए. हादसे की खबर मिलने के बाद कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई शुरू की. फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



