बाउंड्री वॉल गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम, नगरवासियों में आक्रोश, क्या प्रशासन सोएगा या अब जागेगा?
A one and a half year old innocent died due to the collapse of the boundary wall, mourning spread in the village, anger among the townspeople, will the administration sleep or wake up now?
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में देवभोग थाना क्षेत्र के बरबहाली गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है. घर के सामने खेल रहे डेढ़ साल के मासूम पोषण मांझी के ऊपर चार फीट ऊंची कच्ची बाउंड्रीवॉल गिर गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा रोजाना की तरह आंगन के पास खेल रहा था. अचानक ढही दीवार ने उस मासूम की मुस्कान हमेशा के लिए छीन ली. पोषण मांझी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. हादसे के बाद परिवार पर मानो वज्रपात टूट पड़ा हो. घर में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
बरबाहली जैसे गांवों में जर्जर निर्माण और अनियंत्रित निर्माण सामग्री का खुलेआम उपयोग बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में कई बाउंड्रीवॉल बिना किसी मजबूती के खड़ी हैं. जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



