सांप के काटने से 22 माह के मासूम की मौत, दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप, नगरवासियों में आक्रोश

A 22-month-old innocent died due to snake bite, guilty doctor and staff accused of negligence in treatment, anger among the townspeople

सांप के काटने से 22 माह के मासूम की मौत, दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप, नगरवासियों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा : बीडीएम अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. सांप के काटने से 22 माह के मासूम आयुष देवांगन की मौत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्टाफ ने इलाज शुरु करने के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी. समय पर इलाज न मिलने से मासूम की जान नहीं बच सकी.
मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों और नगरवासियों में भारी आक्रोश है. बड़ी तादाद में लोग अस्पताल पहुंचकर दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रभारी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में मौजूद थे. लेकिन वे अनजान बने रहे. यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB