शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, साथी टीचर से की मारपीट, सस्पेंड, मुआवजा गड़बड़ी के मामले में नायब तहसीलदार सहित 3 पटवारी निलंबित
Teacher reached school drunk assaulted fellow teacher suspended 3 Patwaris including Naib Tehsildar suspended in case of compensation irregularities
जशपुर में शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, साथी टीचर से की मारपीट, सस्पेंड
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर के एक स्कूल में प्रधान पाठक शराब पीकर पहुंचा. आरोप है की उसने साथी शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला बलादर पाठ में शिक्षक कमला राम भगत शराब पीकर पहुंचा. मामले का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर रवि मित्तल ने जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुआवजा गड़बड़ी के मामले में नायब तहसीलदार सहित 3 पटवारी निलंबित
रायपुर/गोबरा नवापारा : भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापटनम तक बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर में मुआवजा वितरण में मुआवजा गड़बड़ी के मामले में नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण सहित तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया.
भारत माला परियोजना अंतर्गत रायपुर-विशाखापटनम कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान सरकारी नियमों का उल्लंघन कर निजी भूमि स्वामियों को वास्तविक मुआवजा से ज्यादा रकम का भुगतान किया गया. इस प्रक्रिया में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाकर निजी व्यक्तियों को फायदा दिया गया. इस अनियमितता का खुलासा होने के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई.
राजस्व मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश में गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, जो वर्तमान में बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार हैं को निलंबित किया गया है. इसके अलावा, पटवारी जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल, और लेखराम देवांगन भी निलंबित किए गए हैं. निलंबन के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



