शादी का झांसा देकर रेलकर्मी ने पुलिस-भर्ती की तैयारी कर रही युवती से कई बार किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, FIR दर्ज
A railway employee repeatedly raped a young woman preparing for police recruitment on the pretext of marriage. She was forced to have an abortion after she became pregnant. An FIR was registered.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे के एक टेक्नीशियन ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ कई बार सेक्स किया. बल्कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया. आरोपी ने अब युवती को पहचानने तक से इंकार कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर की रहने वाली पीड़िता पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी. उसकी पहचान जनवरी 2024 में फेसबुक के जरिए बनारस निवासी ऋषभ कुमार सिंह उम्र 34 साल से हुई. बातों का सिलसिला जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया. ऋषभ ने युवती को शादी का वादा कर अपने जाल में फंसा लिया.
आरोपी ऋषभ कुमार सिंह ने 2024 में युवती को मिलने के लिए बनारस बुलाया और हैदराबाद गेट के पास एक मकान में उसके साथ सेक्स किया. लगातार सेक्स करने की वजह से युवती नवंबर 2024 में प्रेग्नेंट हो गई. आरोपी ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी.
ऋषभ की नौकरी रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर लग गई और वह ट्रेनिंग के लिए बिलासपुर आ गया. यहाँ भी उसने युवती को बुलाकर शक्ति स्टेशन के पास एक कमरा लिया और 8-9 दिनों तक उसके साथ सेक्स किया.
जनवरी 2026 में जब पीड़िता बिना बताए बिलासपुर स्थित आरोपी के कार्यालय पहुँची, तो ऋषभ ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया. हद तो तब हो गई जब उसने युवती से कहा कि उनके बीच जो कुछ भी था वह सिर्फ शारीरिक जरुरत के लिए था और उसने शादी का कोई वादा नहीं किया था.
आरोपी की इस बेरुखी और धोखे से परेशान होकर पीड़िता ने तारबाहर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



