इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया अपने गांव, 7 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी धनेश्वर गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
The accused, Dhaneshwar, befriended a minor girl on Instagram, lured her away to his village, and raped her for seven days; he has now been arrested, and the victim has been recovered safely.
कांकेर/भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चे पुलिस चौकी में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई जान-पहचान के बाद आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा ले गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 22 अक्टूबर को नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी. आरोप है कि इसी पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया. आरोपी 15 अक्टूबर को नाबालिग लड़की को अपने साथ कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा ले गया था. इस दौरान लड़की के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला. तो परिवार ने कच्चे पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरु की जांच
नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर लड़की की तलाश शुरु की. जांच के दौरान पुलिस को उसके कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर को नाबालिग लड़की को आरोपी के घर से बरामद कर लिया. लड़की की बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
नाबालिग के बयान के बाद आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी धनेश्वर नेताम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
धनेश्वर नेताम उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुसमा, जिला कोंडागांव
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



